Breaking News

जहानाबाद के जाने माने व्यवसायी रामेश्वर प्रसाद जी के श्राद्धकर्म में दी गई श्रद्धांजलि

0 426

31 जुलाई 2025 को जहानाबाद बड़ी संगत निवासी राजेश प्रसाद के 71 वर्षीय पिताजी सह जहानाबाद के जाने-माने व्यवसायी स्व. रामेश्वर प्रसाद जी के निधन के उपरांत आयोजित श्राद्धकर्म में उपस्थित लोगों ने स्व. रामेश्वर प्रसाद जी के छायाचित्र पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि स्व. रामेश्वर प्रसाद जी के दिवंगत आत्मा को शांति मिले एवं इस दुख की घड़ी में इनके परिवार वालों को सहनशक्ति मिले, रामेश्वर बाबू एक अच्छे दिल्ली इंसान थे और जहानाबाद के जाने-माने व्यवसाय के साथ-साथ एक सामाजिक व्यक्ति थे ,हर लोगों के सुख-दुख में साथ देने वाले अब हम लोगों के बीच नहीं रहे।परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति हुई है , लेकिन प्रकृति के नियम है जो जन्म लिए हैं उनका मृत्यु भी अटल है।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में- एससी/एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी (प्रधानाध्यापक),राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ,प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिला महासचिव विनोद यादव, राजद महिला सेल के जिला अध्यक्ष सुमन सिद्धार्थ , पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव ,उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, वीरेंद्र रावत ,फतो खान के साथ-साथ समस्त इनके परिवार एवं सैकड़ो गणमान्य अतिथि गण।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment