नवोदय विद्यालय चुरहट में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,

0 174

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट सीधी के एम.पी. हाल में शुक्रवार दिनांक 25 जुलाई 2025 को एक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. के. त्रिपाठी के कुशल निर्देशन तथा कोऑर्डिनेटर श्री एस. के. तिवारी के सक्षम मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

 इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना एवं अनुसंधानात्मक प्रवृत्ति को विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विज्ञान मॉडल्स, प्रायोगिक प्रोजेक्ट्स तथा नवाचार आधारित प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं, जिनमें उनकी सृजनशीलता, वैज्ञानिक सोच और टीमवर्क स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

 प्रदर्शनी के संचालन में शिक्षिका सुश्री नमिता पाण्डेय एवं सुश्री सुजाता की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने समस्त गतिविधियों का समन्वय कुशलतापूर्वक किया।

निर्णायक मंडल के रूप में श्री रवि पांडेय, श्रीमती ऋचा एवं श्री हरदीप ने विद्यार्थियों के मॉडलों का निर्णय, मूल्यांकन तथा मार्गदर्शन प्रदान किया। उनकी उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ाया।

कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यालय परिवार को आशा है कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment