युवाओ ने किया पौधारोपण, आमजन भी करे पौधारोपण

0 423

डीएसएस एमपी के द्वारा लगातार पौधारोपण महाअभियान का 159 वें रविवार पौधारोपण

शहपुरा:- डीएसएस एमपी के द्वारा लगातार पौधारोपण किया जा रहा है जिसमें आज 159 वें रविवार पौधारोपण किया गया ।

ज्ञात हो कि समिति के सदस्य पौधारोपण लगाने को लेकर एक पौधारोपण महाअभियान चलाकर तीन वर्षो से लगातार हर रविवार को पौधे लगा रहे है साथ ही विभिन्न सुभ अवसरों में भी पौधे लगाकर संरक्षण कर रहे है ।

पौधारोपण महाअभियान से कई जगह बाटिका का निर्माण हो गया है जैसे श्रीराम बाटिका करौंदी, मेरा माटी मेरा देश बाटिका बरगांव, पंकेश्वर बाटिका बरगांव आदि ।

आज पौधारोपण महाअभियान का 159 वें रविवार सगड़ा टोला बरगांव में पौधारोपण किया गया और जागरूकता संदेश भी दिया गया ।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में टीम डीएसएस मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment