समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की बढ़ाई गई राशि स्वागत योग्य है, जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस,

0 261

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार,

पटना l जदयू के वरिष्ठ नेता निरंजन केशव प्रिंस ने समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की बढ़ाई गई राशि को स्वागत योग् बताया है वहीं इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बधाई दी है उन्होंने कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश में विधवा महिलाओं, वृद्धजनों, एवं दिव्यांगजनो को प्रत्येक माह चार सौ रुपए दिए जाते थे

जिसको मुख्यमंत्री ने तीन गुना बढ़ाकर कर दी है, जो चार सौ की जगह अब एगारह सौ प्रत्येक माह दी जाएगी, जो मुख्यमंत्री के दुरदर्शी सोच को दर्शाता है,

और ईस प्रकार से समाजिक न्याय मे गरीब, लाचार जरूरतमंदों को अपने दैनिक खर्च में सहुलियत मिलेगी, उन्होंने कहा कि बिहार के समाजिक विकास के क्षेत्र में सभी जाति धर्म व सम्प्रदाय के लोगों को न्याय के साथ विकास करना दुरदर्शी सोच को दर्शाता है,

जहां बिहार में महिलाएं सवल हो रही हैं वहीं उनके उत्थान के लिए जीविका, आशा, ममता,तालिम मरकज,ए एन एम्,जी एन एम्, के साथ सरकारी नौकरियों में आरक्षण, पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण, देकर महिलाओं को संगठित कर आत्म निर्भर बनाया, और उन्हें शिक्षित कर विकास के मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया,

यहां बता दें कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली राशि प्रत्येक माह के दस तारीख को लाभार्थियों के खाते में जाएगी, इससे एक करोड़,नौ लाख, उनहत्तर हजार दो सौ पचपन लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment