सीधी जिले के सिहावल विकासखंड में शासन की योजना फेल – ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण केवल कागज़ों तक सीमित

0 2,563

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट, 

सीधी जिले के सिहावल विकासखंड अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में शासन द्वारा दिए गए शौचालय निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये की राशि गरीब किसानों को दी गई, लेकिन यह निर्माण ना तो गुणवत्ता पूर्ण है और ना ही उपयोग के योग्य।

ग्रामीणों ने बताया कि अधिकतर शौचालय अधूरे हैं या फिर महज औपचारिकता निभाने के लिए बनाए गए हैं। न तो इनमें दरवाजे हैं, न पानी की सुविधा, और कई में तो गड्ढा तक नहीं बनाया गया। कई स्थानों पर शौचालयों का उपयोग गोदाम या कबाड़घर के रूप में किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। पंचायत स्तर पर निर्माण कार्य की निगरानी न होने के कारण लाभार्थियों को वास्तविक लाभ नहीं मिल पाया।

जनता ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे और सरकारी धन का दुरुपयोग रोका जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment