महेश ठाकुर राजद के तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जहानाबाद। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जहानाबाद जिले में पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित कि गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के निर्वाची पदाधिकारी व पूर्व मंत्री सह नोखा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायिका अनीता देवी ने की , वहीं बैठक में जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर व प्रधान महासचिव पद के निर्वाचन के लिए परमहंस राय के नाम का प्रस्ताव प्रदेश से आए पार्टी के जिला निर्वाची पदाधिकारी व पूर्व विधायिका समता देवी ने की,जिससपर मुल्य विचार व सुझावों को आमंत्रित किया गया, जहां सर्व सम्मति से जहानाबाद राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर वहीं पार्टी के प्रधान महासचिव परमहंस राय को निर्वाचित किया गया, और वें ईस प्रकार महेश ठाकुर जिला राजद के जिला अध्यक्ष तीसरी बार सर्व सम्मति से बन गए हैं इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी सह माननीय विधायिका समता देवी ने बताया कि महेश ठाकुर राजद के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और वें पार्टी के संगठनात्मक विकास हेतु कृतसंकल्पित है, उन्होंने कहा कि राजद के ऐसे उर्जावान सिपाही को मैं बधाई देती हूं, जहां लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपनी अध्यक्षता क ई चुनावी सभा का सफल आयोजन कर राजद के प्रत्याशी डॉ, सुरेंद्र प्रसाद यादव को जहानाबाद का माननीय सांसद बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई, वहीं नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि मैं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महान समाजवादी नेता लालू प्रसाद यादव वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित पार्टी के निति सिद्धांतों पर मुझे पुरा भरोसा है, और शिर्ष नेतृत्व से मुझे जो भी जिम्मेवारी दी जाती है मैं उसे पुरी निष्ठा के साथ स समय पुरा करने का काम करता हूं,यहां बता दें कि महेश ठाकुर महान् शिक्षा विद, कुशल संगठककर्ता,व शानदार वक्ता के साथ जिले में अखिल भारतीय नाई संघ के जिला अध्यक्ष भी हैं जिनके नेतृत्व में नाई समाज को जिले में एक अलग पहचान दिलाई हैं और आज उनको राजद के तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायिका समता देवी, पार्टी के जिला महासचिव विनोद यादव, अनील वर्मा, वैकुंठ यादव, बिहारी बाबू, अनील पासवान, गोपाल पासवान, दिनेश ठाकुर, रामानुजन ठाकुर समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी जवकी बैठक का संचालन पूर्व विधायिका समता देवी ने की
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार