सीधी में विधिक जागरूकता सह पौधरोपण शिविर का आयोजन

0 483

 मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में पंच ज के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से सुश्री सरिता चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक द्वारा दिनांक 09.06.2025 को वन स्टॉप सेंटर जिला सीधी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

  उक्त शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री सरिता चौधरी द्वारा उपस्थित लोगों को पंच-ज के तहत पौधरोपण का प्रचार किया गया। सुश्री चौधरी ने यह भी बताया कि पेड़ लगाना हमारे लिए कितना जरूरी है। पेड़ पौधे बढ़ते हुए प्रदूषण, तापमान को कम करते है। इसके साथ ही देखते आमजन को 1-1 पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया तथा सुश्री चौधरी ने पौधरोपण किया। श्री मनीष कौशिक जिला विधिक सहायता अधिकारी ने उपस्थित आमजन को बाल विवाह निषेध अधिनियम, भरण-पोषण एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के साथ-साथ नालसा, सालसा एवं राज्य शासन की विधिक सहायता योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लोकोपयोगी लोक अदालत, मध्यस्थता योजना की जानकारी दी गई। साथ ही पौधरोपण कर आमजन को जागरूक किया गया।

 शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री सरिता चौधरी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती मंजुला टिग्गा, काउंसलर्स सुश्री पुष्पलता शर्मा, श्रीमती अरूणिमा पाठक एवं वन स्टॉप सेंटर के अन्य कर्मचारीगण तथा पक्षकार उपस्थित रहे।

#

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment