विशाल भंडारे व हवन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

सीधी। शहर के अर्जुन नगर मोहल्ले में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कथा का शुभारंभ गोपालदास बांध से जल लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें पीले वस्त्रों में सजी बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

कथावाचन की शुरुआत पंडित श्यामणि मिश्र एवं शंकरषण प्रसाद मिश्र द्वारा महात्म्य अध्याय से की गई। अपने प्रवचनों में कथावाचकों ने श्रीमद्भागवत कथा को जीवन की दिशा और उद्देश्य को उजागर करने वाली दिव्य गाथा बताया। उन्होंने कहा कि जहां भी यह कथा होती है, वहां की नकारात्मकता समाप्त होकर वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
सातवें एवं अंतिम दिन बुधवार को कथा का समापन हवन और विशाल भंडारे के साथ किया गया। आयोजक रावेंद्र जायसवाल ने श्रद्धालुओं और भक्तजनों से भंडारे में सहभागी बनने की अपील की थी।
इस पावन अवसर पर रावेंद्र जायसवाल, रामनाथ जायसवाल, बैदराज जायसवाल, विभा, विवेक, बृजेश, बुट्टन, सिम्पू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल