बाल विकास परियोजनाओं में स्थित आधार मशीनों के संचालन के लिए ऑपरेटर्स की आवश्यकता

0 434

आवेंदन की अंतिम तिथि 05 जून

सीधी 30 मई 2025  

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने जानकारी देकर बताया है कि महिला एवं बाल विकास विभाग सीधी के अंतर्गत संचालित 07 बाल विकास परियोजनाओं में संचालनालय, महिला एवं बाल विकास म.प्र. के पत्र दिनांक 20.05.2025 से रजिस्ट्रार म.बा.वि. (कोड-852) की आधार पंजीयन मशीनों के संचालन के संबंध में निर्देश प्राप्त हुये है। जिला कलेक्टर के माध्यम से रजिस्ट्रार महिला एवं बाल विकास के आधीन बाल विकास परियोजनाओं में स्थित आधार मशीनों के संचालन हेतु ऑपरेटर्स की आवश्यकता है।

उन्होने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा स्थानीय स्तर पर ऑपरेटर्स का चयन किया जायेगा, ऑपरेटर्स की योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, एनएसईआईटी द्वारा आयोजित आधार पंजीयन परीक्षा उत्तीर्ण, संबंधित जिले का निवासी हो, ऑपरेटर यूआईडीएआई द्वारा ब्लैक लिस्टेड/संस्पेंडेड न हो, आधार कार्य अनुभव को प्राथमिकता, एक समान योग्यता होने पर एक से अधिक आवेदक होने पर अधिक अनुभव होने वाले आवेदक को प्राथमिकता, आवेदक पर कोई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध न हो। संबंधित आवेदक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सीधी के कार्यालय में दिनांक 05 जून 2025 तक कार्यालयीन दिवसों एवं समय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment