सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने नगर परिषद कार्यालय का पुराना तहसील भवन में किया शुभारंभ

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडौरी : 29 मई, 2025

आज गुरूवार को सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में पुराना तहसील भवन में नगर परिषद कार्यालय डिंडौरी का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक के द्वारा मुख्य अतिथियों को फूल बुके देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में डिंडौरी विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, श्रीमती आशा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रूद्रेश परस्ते, पूर्व विधायक श्री दुलीचंद उरैती, श्री कैलाशचंद जैन, श्री अशोक अवधिया, श्री अवधराज बिलैया, श्रीमती रूपाली जैन, श्री महेन्द्र दाहिया, श्री संदीप कांसकार, श्रीमती कीर्ति गुप्ता, श्री लक्ष्मीकांत तिवारी, श्री सुरेन्द्र द्विवेदी, श्री महेश धुमकेती, श्री कृष्ण कुमार हस्तपुरिया, श्रीमती रजनी मंदे, श्री शत्रुघन पाराशर, श्री महेश पाराशर, श्री ब्रजेश पाराशर, श्री ज्योतिरादित्य भलावी, श्री अजय बर्मन, श्री सुधीर तिवारी, श्री भागीरथ उरेती, श्री आशीष वैश्य, श्रीमती स्मिता बर्मन, श्रीमती नरबदिया मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री रीतेश जैन के द्वारा किया गया। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम एवं जनप्रतिनिधियों ने रिबन काटकर कार्यालय भवन का शुभारंभ किया। जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष कक्ष, सीएमओ कक्ष, कार्यालयीन कक्ष, स्टोर कक्ष, आवक जावक कक्ष एवं अन्य कक्षों का भ्रमण कर अवलोकन किया। शुभारंभ के दौरान सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि डिंडौरी में नगर परिषद कार्यालय की मांग बार बार की जा रही थी। उसी को ध्यान में रखते हुए आज प्रशासन के प्रयास से आज नगर परिषद के संचालन हेतु पुराना तहसील भवन को उपलब्ध कराया गया है। जिससे नगर परिषद की कार्यालयीन एवं अन्य गतिविधियों में सुधार एवं सुलभता होगी। और उन्होंने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधि मिलकर प्रयास करें कि डिंडौरी नगर परिषद से नगर पालिका बन जाए। जिससे शहर का और बेहतर विकास होगा। जिसमें आस पास के गांवों को जोडकर नगर पालिका की श्रेणी में लाया जाए। उन्होंने शहर के सौन्दर्यीकरण हेतु नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर सौन्दर्यीकरण हेतु म.प्र. शासन से विशेष पैकेज के माध्यम से प्रयास करने को कहा। और नगर परिषद सीएमओ को कहा कि शहर में कम्प्यूटर ट्रेनिंग व्यवसाय प्रारंभ किया जाए, जिसमें युवा-युवतियों को कम्प्यूटर सिखाया जाए, जिससे उन्हें रोजगार , स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हों।
प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, तहसीलदार श्री आरपी मार्को, सीएमओ नगर परिषद श्री अशोक तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार, श्री अशोक दीक्षित, श्री अशोक चौकसे, श्रीमती दीप्ति गौतम, श्रीमती राखी खम्परिया, श्री कमलेश साहू, श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री आशीष कोरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
