Breaking News

“पुलिस की जनचौपालों के माध्यम से जागरूकता अभियान—साइबर अपराध व नशामुक्ति पर दिया जा रहा विशेष जोर”

0 311

रिपोर्ट विनय त्रिपाठी सीधी मध्य प्रदेश प्राइड कदम न्यूज

सीधी,

ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे जनचौपाल अभियान के अंतर्गत अब तक 14 ग्रामों में चौपालों का आयोजन किया जा चुका है। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गोरेव राजपूत के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी के नेतृत्व में थाना जमोड़ी द्वारा ग्राम नेबूहा में जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना प्रभारी चुरहट उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा संचालित इस जनचौपाल में ग्रामीणों को साइबर अपराध से सतर्कता, महिला एवं बाल सुरक्षा, घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा नशामुक्त समाज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती तिवारी ने डिजिटल अपराधों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध लिंक, मैसेज या फोन कॉल से बचें तथा किसी भी प्रकार की ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को नशामुक्त समाज की दिशा में प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे समाज को नुकसान पहुंचाता है।

जनचौपालों से पुलिस एवं आमजन के मध्य संवाद एवं विश्वास की भावना प्रबल हुई है। ग्रामीणजन अपनी समस्याएं, सुझाव एवं प्रश्न सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं, जिनका त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अवसर पर थाना प्रभारी, उपसरपंच, सचिव, पटवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment