Breaking News

बस्तरा,पंचायत के सचिव सरपंच पर शासकीय राशि आहरण करने के आरोप,

0 507

 


जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्तरा के सरपंच सचिव पर नियम विरुद्ध शासकीय राशि का आहरणकरने का करने का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत के पेसा एक्ट अध्यक्ष गजराज सिंह ठाकुर ने कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है ग्राम पंचायत के पेसा एक्ट अध्यक्ष के द्वारा की गई शिकायत में लेख किया गया है, की ग्राम पंचायत बस्तरा, सरपंच सचिव के द्वारा मनमानी करते हुए शासन की योजनाओं में पलीता लगाया जा रहा है, और ग्राम पंचायत अंतर्गत बगैर निर्माण कार्य कराए राशि का हरण किया जा रहा है। शिकायत पत्र में लेख किया गया है कि1/सीसी रोड निर्माण कार्य राम सिंह के घर से हेड पंप तक स्वीकृति 7.5 लख रुपए 100 मी बनी है भुगतान पूर्ण 20 24- 25।
(2) चुनरी टोला में सीसी रोड 15 वित्त से यादव मोहल्ला से कुआं तक रोड नहीं बनी है पैसा निकाला गया है 2022- 23।

(3) चुनरी टोला में पुलिया निर्माण कार्य।

(4) पुलिया से पंचायत भवन तक सीसी रोड वस्त्र माल 2 पहले बनी है रोड पूर्ण उखड़ गई है।
(5) खेल मैदान निर्माण वस्तारा माल काम अधूरा भुगतान पूरा हो गया है।
(6) बस्तरा रैयत में सीसी रोड 2022_ 23 में पैसा पूरी निकाल लिया गया है और उसी जगह का दूसरी बार टीऐस हुआ।

(7) मनरेगा में जितने भी चेक डैम है उनमें एक भी गेट नहीं लगा है और भुगतान पूरा हो गया। एवं डैम में भी क्षतिग्रस्त

(8) बरगा,रैयत में 1.40 लाख का फर्जी बिल लगाकर राशि का आहरण किया गया है।
(9) पानी के टैंकर के नाम से फर्जी बिल लगाया गया है
(10) चुनरी टोला में हार्ड मुरूम के नाम पर फर्जी बिल लगाकर

राशि का हरण किया गया

(11) नल जल योजना के नाम पर बिना कार्य हुए फर्जी बिल लगाकर

पांचवा एवं 15 व वित्त (नरेगा) राशि का उपयोग फर्जी बिल लगाकर निजी स्वार्थ के लिए किया जा रहा है। कार्यप्रणाली से त्ररस्त पेसा एक्ट अध्यक्ष और ग्राम वासियों ने 1 वर्ष पहले डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष और शहपुरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिकायत किया था। किंतु इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते सरपंच सचिव नियम विरुद्ध तरीके से ग्राम पंचायत में कार्यों को अंजाम देते हुए राशि का आहार कर रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment