मंत्री विजय शाह के बाद अब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान आया सामने

सेना को बताया मोदी के चरणों में नतमस्तक: मंत्री विजय शाह के बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, सियासी बवाल तेज,

0 526
  • ⊄जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी 

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का एक बयान सियासी हलकों में तगड़ा विवाद खड़ा कर रहा है। देवड़ा ने कहा, “पूरा देश और सेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है।” यह टिप्पणी उन्होंने एक सभा में की, जो सेना की राजनीतिक निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

इससे पहले, मंत्री विजय शाह का भी सेना और महिला अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादास्पद बयान सामने आया था, जिसके लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से फटकार मिली है। विजय शाह से इस्तीफे की मांग तेज है, लेकिन सरकार अब तक उनके बचाव में खड़ी नजर आ रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आदिवासी समुदाय से आने वाले विजय शाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से बीजेपी को अपने वोट बैंक में नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि पार्टी फिलहाल कोर्ट के निर्देश का इंतजार कर रही है।

इन विवादों के चलते बीजेपी पर सेना के राजनीतिक इस्तेमाल और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

जीतू पटवारी का बयान आया सामने 

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा देश और देश की सेना नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है।मोहन यादव सरकार का मंत्री विजय शाह सेना की बहादुर कर्नल को आतंकवादियों की बहन करार देते हैं, उपमुख्यमंत्री सेना को मोदी के चरणों में नतमस्तक बताते हैं, और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से मीडिया सवाल करे तो झल्ला कर ऊलजलूल जवाब देते हैं।दोनों ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय बीजेपी उन्हें संरक्षण दे रही है, इससे यह प्रतीत होता है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सेना के अपमान का प्रायोजित कार्यक्रम चला रखा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment