प्रदेश गौरवान्वित: मानसी साहू ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त किया चौथा स्थान, साहू समाज ने किया भव्य सम्मान

0 2,635

 

सीधी (प्रेस रिपोर्ट):
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में सीधी जिले की मानसी साहू ने अद्वितीय सफलता अर्जित करते हुए 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अमहा गांव की इस मेधावी छात्रा की उपलब्धि ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे जिले और साहू समाज का नाम गौरवान्वित कर दिया है।

पढ़ाई के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत का फल

मानसी ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि वे गणित विषय से आगे की पढ़ाई करेंगी और भविष्य में विज्ञान एवं अनुसंधान क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।

सम्मान समारोह में भव्य स्वागत

रविवार की सुबह जिला साहू समाज अध्यक्ष श्री राम मिलन साहू के नेतृत्व में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मानसी को पुष्पगुच्छ, मिठाई और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतीक पेन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने मानसी को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाज के गणमान्यजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री योगेंद्र साहू, श्री प्रदीप साहू (पप्पू), श्री चंद्रमणि साहू, श्री सुरेश साहू, श्री महेश साहू, तथा मानसी के पिता श्री मंगल साहू समेत परिवार के कई सदस्य और समाजजन मौजूद रहे।

प्रेरणा बनी मानसी, युवाओं में उत्साह

साहू समाज में मानसी की इस उपलब्धि से खुशी की लहर है। समाज के वरिष्ठ सदस्यों का मानना है कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनते हैं।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment