जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी बने जदयू प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य

0 456

पटना। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी को प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। यह दूसरी बार है जब वे इस महत्वपूर्ण समिति में स्थान प्राप्त कर रहे हैं।

जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी का राजनीतिक और सामाजिक जीवन काफी सक्रिय रहा है। वे पूर्व में माननीय वार्ड पार्षद, तीन बार जहानाबाद जिला जदयू के अध्यक्ष, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष, और अरवल, जमुई व बाढ़ जिलों में जदयू के जिला प्रभारी भी रह चुके हैं। साथ ही वे प्रदेश सचिव के रूप में भी संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं।

नियुक्ति के अवसर पर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदर्शों और सिद्धांतों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वे जेपी, डॉ. लोहिया और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को अपने जीवन में उतारते हैं और पार्टी की नीतियों के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ काम करते रहेंगे।

उनकी नियुक्ति पर जहानाबाद जिला जदयू के अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, मुरारी यादव, मेराज अहमद शुडू, मनोरमा देवी, प्रवीला कुशवाहा, मोहम्मद शमशाद शाई, मनोज चंद्रवंशी, श्यामदेव चंद्रवंशी, महेंद्र सिंह, रिकी देवी, शिया मणी देवी, कौशलेंद्र वर्मा, सतीश कुमार सिन्हा, दिनेश वर्मा समेत अनेक जदयू नेताओं ने बधाई दी है।

नवीन कुमार, संवाददाता — पटना, बिहार

—

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment