प्रधान आरक्षक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्शशॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार 

0 940

प्रधान आरक्षक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार 

रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत के निर्देश पर सतना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैतवारा थाना के बैरक में घुसकर पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्श को गिरफ्तार कर लिया है। सतना जिले के जैतवारा थाना परिसर स्थित बैरक में प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने के आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्श को पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी टिकुरी अकौना मार्ग पर छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी, लेकिन एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण बाल-बाल बच गए। आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर रीवा आईजी श्री गौरव राजपूत ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्श पर पूर्व में कई गंभीर अपराधों के मामले भी पंजीकृत हैं

*देर रात हुई मुठभेड़* 

जानकारी के अनुसार अच्छू की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग लोकेशन पर दस पुलिस पार्टियां सर्चिंग में लगाई गई थीं. लगभग ढाई बजे टिकुरी अकौना मार्ग के पास सर्चिंग कर रही पुलिस पार्टी को आरोपी के यहीं कहीं छिपे होने की सूचना मिली. पुलिस बल सतर्क होकर अच्छू की सर्चिंग में जुट गया. आरोपी सिरफिरा होने से पूरी सुरक्षा के साथ दल आगे बढ़ रहा था तभी ईंट भट्ठे के पास कुछ हरकत समझ में आई.चारों ओर से इस स्थल को घेरा गया.

सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में अच्छू ने पुलिस पर गोली चला दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अच्छू के पांव में गोली लगी है. इस मुठभेड़ में एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बचे!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment