बेटी के शादी के लिए रखे जेवर और नगदी की चोरी , चिंता में परिवार

सीधी जिले के कोटरा ग्राम पहाड़ी में राम लल्लू सेन के घर चोरी हो गई चोरों के द्वारा दो लाख के लगभग गहना और नगड़ी ले गए हैं राम लल्लू सेन ने मीडिया को बताया कि 30 अप्रैल को अपने पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे इस दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाने हुए गहना सहित नगदी उड़ा ले गए हैं पांच मई को उनके बेटी की शादी होनी थी शादी के लिए वर्षों से जोड़ कर रखे हुए थे वहीं परिजन के मुताबिक उसी रात तिलक का कार्यक्रम था जहां डीजे बज रहा था और डीजे की आवाज की वजह से किसी को चोरी का पता नहीं चल पाया वही अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पांडे के द्वारा बताया गया कि पुलिस टीम जांच शुरू कर दी है ।
इस चोरी से पूरे गांव में चिंता का माहौल बना है शादी की तैयारी में जुटा परिवार मुश्किल में है न्याय की उम्मीद के साथ समाज में मदद की अपील कर रहे हैं पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिए हैं