सीधी सांसद द्वारा छात्रावास का किए निरीक्षण बिस्तर की कमी को लेकर अधीक्षक को दिया सात दिन का टाइम

0 11,358

लोकसभा क्षेत्र सीधी के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा द्वारा ग्राम नौढिया के पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहां खाने की गुणवत्ता खराब पाया गया साथ ही बिस्तरों की कमी भी रही छात्रावास में खाने और रुकने के लिए बिस्तर की कमी को देखते हुए छात्रावास अधीक्षक को फटकार लगाई है साथ ही ट्राइबल विभाग के एसी एसएन द्विवेदी भी मौजूद रहे सांसद द्वारा कहा गया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी सांसद द्वारा आगे कहा गया कि सरकार रहने खाने पढ़ने में मदद करती है लेकिन सही ढंग से क्रियान्वन नहीं हो पा रहा है उनके द्वारा आगे कहा गया कि सात दिन में सुधार करते हुए छात्रावास की रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करे क्षेत्र को लोगों को उम्मीद है कि ऐसे कार्यवाही से छात्रावास में सुधार आयेगा और छात्रों को बेहतर शिक्षा और वातावरण मिलेगा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment