समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग 30 अप्रैल तक
सिंगरौली || जिला ब्यूरो चीफ रोहित शाह
सिंगरौली 29 अप्रैल 2025
जिला आपूर्ति अधिकारी सिंगरौली द्वारा बताया कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में गेहू के 11169 किसानो ने पंजीयन कराया है जिले में गेहू उपार्जन कार्य हेतु 48 केंद्र है। जिले में आज दिनांक तक 3436 किसानो ने अपने स्लॉट बुक कराये है जिनमे से 1273 किसानो ने 42325 क्विंटल उपज का विक्रय किया है शासन द्वारा इस रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहू का समर्थन मूल्य 2600/- (बोनस सहित) प्रतिक्विंटल निर्धारित किया है तथा रबी विपणन वर्ष 2025-26 में खरीदी की अवधि दिनांक 05.05.2025 तक नियत है एवं गेहू स्लॉट बुक करने हेतु अंतिम अवधि दिनांक 30.04.2025 तक नियत है
अतः जिले के समस्त किसान भाइयो से अपील है कि ऐसे किसान भाई जिन्होंने पंजीयन कराया है वे समीपस्थ उपार्जन केंद्र पर जाकर स्वयं अथवा केंद्र के माध्यम से स्लॉट बुक करवाते हुए निर्धारित समय 05.05.2025 तक अपनी गेहू उपज का विक्रय कर शासन के निर्धारित समर्थन मूल्य योजना का लाभ ले