नगर निगम आयुक्त ने ई kyc के कम प्रगति पर जताई नाराजगी
सिंगरौली || जिला ब्यूरो चीफ रोहित शाह
पूर्ण प्रधानमंत्री आवासों का जिओ टैगिंग कर पालन प्रतिवेदन दे-डी के शर्मा

सिंगरौली 29 अप्रैल 2025
नगर निगम आयुक्त श्री डी के शर्मा के द्वारा नगरीय क्षेत्र में किए जा रहे समग्र से आधार लिंक की समीक्षा की। निगमायुक्त ने समग्र ई केवाईसी के कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए वार्ड प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि इस कार्य की मॉनिटरिंग भोपाल स्तर से की जा रही इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उनकी तत्काल जिओ टैगिंग कराए। साथ ही अधूरे आवासों को हितग्राहियों से संपर्क कर पूर्ण कराए।
निगमायुक्त ने पेय जल की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में कही भी पेयजल की समस्या न सभी सहायक यंत्री इसकी मॉनिटरिंग करते रहे। साथ ही निर्देश दिए के नगरीय क्षेत्र जहां पर आरओ लगे सभी को चालू कराए।उन्होंने शहर की साफ सफाई व्यवस्था विद्युत व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। निगमयुक्त ने बेजुबान जानवरों के पानी की व्यवस्था के लिए वार्डो में स्थल चिन्हित कर नाद रखवाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आर पी बैस, सहायक यंत्री संतोष पांडेय, प्रवीण गोस्वामी , उपयंत्री अनुज सिंह , पीके सिंह, विपिन तिवारी सहित वार्ड प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।