जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम करेगांव में जल स्रोतों की साफ सफाई कार्य संपन्न

0 315

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के चयनित नवांकुर संस्था मोहगांव जन कल्याण समिति मोहगांव के द्वारा प्रस्फुटन ग्राम करेगाँव में आज दिनांक 29/04/2025 को नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ मिलकर ग्राम करेगाँव में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सोहन दास पड़वार के घर के पास के हैंड पंप के आस पास की साफ सफ़ाई किया गया । जिसमें सेक्टर प्रभारी रामकुमार मरकाम, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य मुन्ना लाल बनवासी, नवीन मरावी, पवन मरावी, एम जी सुलेमान, आशीष, गोल्डन, अमन, बृजेश , कमलेश, दीपक, यशवंत, भौरा सिंह, एवं ग्राम के अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को जल गंगा संवर्धन के विषय में जानकारी दी गई,ग्राम के जितने भी जल श्रोत हैं उन्हें साफ सफाई करते हुए घरो की साफ सफाई,गली मोहल्ला की साफ सफाई,के लिए प्रेरित किया गया। अंत में शपथ ग्रहण किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment