जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम मोहगांव में जल संरक्षण कार्य संपन्न ।

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत मोहगांव में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के चयनित नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 05 बम्हनी , मोहगांव जन कल्याण समिति मोहगांव के द्वारा प्रस्फुटन ग्राम मोहगांव में आज दिनांक 24/04/2025 को नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ मिलकर ग्राम मोहगांव में लपटी नदी के डेम घाट की साफ सफाई कार्य किया गया एवं जो गेट खुले थे और जिसमें पानी भाग रहा था उसे मिट्टी मुरूम डाल कर बंद किया गया । इससे गाय को पानी पीने, नहाने , के लिए साफ सही पानी मिलेगा । इस दौरान विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव जी, सेक्टर प्रभारी रामकुमार मरकाम, बीएसडब्ल्यू छात्रा प्रियंका यादव, अन्य संस्था से किशन नंदा, मंगल , जितेंद्र कुमार, इंद्रपाल, छोटू, शिवराज, प्रीतम, अन्य लोग उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को जल गंगा संवर्धन के विषय में जानकारी दी गई । ग्राम के जितने भी जल श्रोत हैं उन्हें साफ सफाई करते हुए घरो की साफ सफाई , गली मोहल्ला की साफ सफाई के लिए प्रेरित किया गया।