अटल संध्या का भव्य आयोजन 25 दिसंबर को मानस भवन में सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा के संयोजकत्व में 25 दिसंबर को अटल संध्या का आयोजन शायं काल 6 बजे से स्थानीय मानस भवन सीधी में हर्ष उल्लास के साथ संपन्न होगा।

0 484


अटल संध्या कार्यक्रम में भारत रत्न, कवि श्रेष्ठ, भारत माता के लाडले सपूत पंडित अटल बिहारी वाजपेई को पुष्पांजलि के पश्चात कविता पाठ, भजन एवं अटल जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर केंद्रित विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि एवं अध्यक्षता लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा की रहेगी, वही विशिष्ट अतिथि के रूप में सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक एवं मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी उपस्थित रहेंगे।
सादर प्रकाशनार्थ
सांसद जनसंपर्क अधिकारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment