कांग्रेसियों ने मुंह में काली पट्टी बांधकर दिया धरना,गृहमंत्री की बर्खास्तगी की मांग

0 194

अमित शाह की अम्बेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
नबी अहमद कुर्रैशी ब्यूरोचीफ, श्योपुर।
देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में दो दिन पूर्व की गई बाबा साहब भीमाराम आंबेडकर के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ गृहमंत्री की इस्तीफे ओर बर्खास्तगी की मांग को लेकर आज श्योपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर अम्बेडकर प्रतिमा के सामने तीन घंटे मौन धरना कर विरोध जताया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान की अगुआई में पाली रोड अम्बेडकर पार्क में काफी संख्या में कांग्रेसी जुटे जो तीन घंटे मौन धरना देकर बैठे इस दौरान उनके हाथ में ली तख्तियों पर लिखा था भाजपा द्वारा बाबा साहब का ये अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, अमित शाह माफी मांगों ,इस्तीफा दो इस प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल ने कहा कि राहुल गांधी पिछले साल से हाथ में संविधान की किताब लेकर सार्वजनिक मंचों पर कहते रहे है कि भाजपा बाबा अम्बेडकर के दिए संविधान को कमजोर कर बदलना चाहती है तब प्रधानमंत्री इसे कांग्रेस की राजनीतिक चाल कहते थे। चौहान ने आगे कहा कि अब भाजपा के शीर्ष नेता गृहमंत्री अमित शाह की बाबा साहब के खिलाफ चलती संसद में की गए बेहद अपमानजनक टिपण्णी से स्पष्ट हो गया कि राहुल गांधी जो कह रहे थे वो सच है शाह की अमर्यादित टिप्पणी को पूरे देश,दुनिया ने देखा है जिससे हर भारतीय की भावनाएं आहत हुई है चौहान ने कहा कि हमारी मांग है कि गृहमंत्री को तत्काल प्रधानमंत्री बर्खास्त करें। इस दौरान प्रदर्शन में प्रदेश सचिव योगेश जाट, वरिष्ठ नेता शौकत उल्ला खान, अय्यूब कुर्रेशी, दौलत राम गुप्ता,रमेश गोयल, मांगीलाल सुमन, मथुरालाल बैरवा, चीनी कुरैशी, सत्यप्रकाश शर्मा, हंसराज मीणा, कैलाश गर्ग, रीतेश तोमर,मुस्तफा दाऊदी, मोर्चा संगठन अध्यक्ष डॉ कमल शर्मा, लक्ष्मी शिवहरे, रामभरत मीणा, आशीष चौहान,सिराज दाऊदी, शमीम।खान, सीमा नागर, रुबीना खान, रामकुमार उमरिया,मांगीलाल फौजी, मानसिंह राठौर, राम सिंह मीणा,विजय सिंह मीणा,रज्जाक अहमद,बल्लू पेंटर,पीयूष शिवहरे,अभिषेक मीणा,सुरेन्द्र मीणा, रोनी मीणा, मलखान बैरवा,बंसीलाल बैरवा,दिनेश सुमन, इमरान खान, रुक्माल मीणा,लेखराज जाटव,सरफराज खान, नासिर खान,राजू वैष्णव,पुष्पराज यादव, रमेश सुमन, मोहन लाल बैरवा,रामदयाल नायक,महावीर सुमन, हरिमोहन बैरवा,वाहिद खान,चेतराम बैरवा,गणेश वैष्णव,रज्जाक खान,बृजेश वैष्णव ,कपिल प्रजापति,लवकुश गुर्जर,सौरभ जाटव, सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।
फोटो नंबर- 01
कैप्शन- अंबेडकर पार्क में धरना देते कांग्रेसी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment