सड़क मार्ग पर मिला युवक शव

लटेरी चैनपुरा रोड पर रात 3.57 पर सूचना मिलने पर हंड्रेड डायल पहुंची जहां पर एक व्यक्ति का शव मिला जिसकी पहचान रमेश कुशवाहा पुत्र रतनलाल कुशवाहा पाई गई जिसे 108 की मदद से शासकीय अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत पाया गया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शब परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस की तरफ से जांच जारी है परिजनों से पूछे जाने पर उनकी तरफ से किसी पर शक नहीं जताया जा रहा है परंतु उनका कहना है की रात 11:00 तक वह मढैया पर ही था उसके बाद उसके कोई दो दोस्त आए और उनके साथ वह चला गया उनसे पूछताछ हो जिससे उसकी मौत का कारण पता चले एसडीओपी अजय मिश्रा जी के अनुसार युवक रात्रि 11बजे अपने मित्रों के साथ घूमने गया था जिसके बाद घर नहीं लौटा मौत का अभी कारण पता नहीं चला पुलिस जांच में जुटी हुई है
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट