कुशवाहा समाज के साथ धोखा किया है नितिश सरकार पुर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि नागमणि

0 575

कुश वाहा समाज के साथ धोखा किया है नितिश सरकार पुर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि नागमण
—- 23 फरवरी को पटना में कोईरी समाज की ओर से निकाला जाएगा आक्रोश मार्च
बेतिया : पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने कहा है कि बिहार में जातीय जनगणना की सिर्फ खानापूर्ति हुई है। सरकारी कर्मचारियों ने मिलीभगत कर मनमाने तरीके से जातियों की गणना की खानापूर्ति कर लिया है। यहां का बच्चा-बच्चा जानता है कि बिहार में कोईरी समाज की जनसंख्या 12 प्रतिशत है। जबकि इसे घटकर सिर्फ चार प्रतिशत बताया गया है। कोईरी समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। वे शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं पिछले करीब डेढ़ माह से बिहार के विभिन्न जिला में घूम रहा हूं। गांव में जाने पर वहां के 90 प्रतिशत लोगों का कहना है कि उनके गांव में जातीय जनगणना के लिए कोई पदाधिकारी नहीं आए। जबकि 10 प्रतिशत लोगों का कहना है कि जातीय जनगणना करने वाले कर्मचारी गांव में दो-चार घरों में ही पूछ कर जनगणना का खानापूर्ति कर लिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में दांगी समाज भी कम से कम ढ़ाई प्रतिशत है। उसे भी घटाकर सिर्फ आधा प्रतिशत कर दिया गया है। भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण की जनसंख्या भी प्रत्येक की कम से कम साढ़े पांच प्रतिशत होनी चाहिए। उन्हें भी महज दो से तीन प्रतिशत के बीच सीमित कर दिया गया है। कलाल मुसलमान होते हैं, सर्वे में उन्हें हिंदू बताया गया है। यह साबित करता है कि बिहार के गांवों में सर्वेक्षण हुआ ही नहीं, सिर्फ कागजों पर खानापूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि बिहार में जिसकी जितनी भागीदारी है, उसे उतनी हिस्सेदारी मिलेगी। यह कोईरी समाज का गला काटने जैसी बात है। लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार आगामी 22 फरवरी तक इसमें सुधार नहीं करेगी तो 23 फरवरी से नीतीश हटाओ बिहार बचाओ के नारा के साथ आंदोलन होगा। 23 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कोईरी आक्रोश रैली निकाली जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने समाज के लोगों खासकर युवाओं से आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इसके पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक में आक्रोश मार्च की सफलता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। मौके पर प्रिंस कुमार, सागर प्रसाद, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद दानिश, रामलाल महतो, अर्जुन कुमार पुनदेव प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment