बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस का हुआ आयोजन

0 209

रिपोर्ट- नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

जमुना-कोतमा-कोयलांचल के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान केंद्रीय विद्यालय SECL जमुना कॉलरी में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया । यह दिवस आदिवासियों के सम्मान और उनकी संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु हर वर्ष 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है । इस वर्ष भारत सरकार द्वारा जनजातीय गौरव पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आदिवासी समुदाय की संस्कृति और योगदान का सम्मान करना है । विद्यालय में इस अवसर पर छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

अंत में विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने बिरसा मुंडा के योगदान को रेखांकित करते हुए छात्रों को संबोधित किया । उन्होंने बताया कि आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा ने तत्कालीन अंग्रेजी शासन द्वारा किए जा रहे अत्याचार का विरोध किया। वे उस समय के भगत सिंह थे जिन्होंने अपनी संस्कृति, जंगल, पर्यावरण आदि को बचाने के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय के समस्त छात्रों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों के सक्रिय योगदान से सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment