भारतीय जनता पार्टी मंडल लटेरी के संगठन पर्व की कार्यशाला रविवार को चौरसिया पैलेस में आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


आयोजित कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह बघेल ने कहा- भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी द्वारा जिला संगठन पर्व मनाया जा रहा है। ध्यान रहे कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुड़े । भाजपा जिला मंत्री गोविंद पटेल ने कहा कि संगठन पर्व को बूथ स्तर तक पहुंचाएं।उन्होंने बताया कि सक्रिय सदस्यता पंजीकरण शुरू हो गया है, और पात्र सदस्यों को तेजी से सदस्य बनाया जाना चाहिए। इसके बाद 12, 13 व 14 नवंबर को शक्ति केंद्र की कार्यशालाएं आयोजित होंगी। हमारे संगठन का पर्व भी चल रहा है। जो भी कार्यकर्ताओं ने 50 सदस्य बनाएं, उनको सक्रिय सदस्य बनाना है। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह राजपूत ने किया ।एवं आभार व्यक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकंवर बघेल मंडल की संघठन पर्व की कार्ययोजना को समझाते हुए किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री भारत सिंह राजपूत, नगर परिषद उपाध्यक्ष शिवचरण प्रजापति , शैलेन्द्र जैन ,विधायक प्रति निधि अत्तू भंडारी प्रेम सिंह गुर्जर सचिन शर्मा सतीश जैन ,जितेंद्र रघुवंशी, वीर सिंह बघेल, अमित कुशवाह, जगदीश गुर्जर , परमानंद अहिरवार सहित भाजपा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विदिशा से मिट्ठू लाल की रिपोर्ट