सुगौली चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत, 50 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य

कुमार भास्कर
*मोतिहारी* _सुगौली चीनी मिल में 2024-25 गन्ना पेराई सत्र का उद्घाटन मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल के उप महाप्रबंधक (गन्ना) शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने पेराई यंत्रों, तौल सेतुओं और गन्ना लाने वाले किसानों, गाड़ीवानों तथा बैलों की विधिवत पूजा कर शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन किरन, अंचलाधिकारी कुंदन कुमार और कई जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।सत्र के लिए मिल प्रबंधन ने 50 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है, जिसे अगले 150 दिनों में पूरा करने की योजना है। महाप्रबंधक विजय कुमार दीक्षित ने बताया कि नौ नवंबर से मिल का परिचालन शुरू हो जाएगा, जिससे किसानों को गन्ना आपूर्ति का लाभ समय पर मिल सकेगा। सत्र के समय पर प्रारंभ होने से किसानों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि वे गन्ना कटाई के बाद अपने खेतों को जल्दी खाली कर आलू, दलहन और तिलहन जैसी रबी फसलों की खेती कर सकेंगे।दीक्षित ने बताया कि इस साल भी चीनी मिल पह