समाजसेवी द्वारा छठव्रतियों को दिया गया, पुजन समाग्री ।

कुमार भास्कर
बेतिया जिला के बैरिया प्रखंड क्षेत्र के उतरी पटजिरवा पंचायत के पुजहा ब्रह्मण टोला गांव में बुधवार को समाजसेवी सुनिता देवी के पति मनोज कुमार मिश्रा ने पांच सौ से अधिक छठव्रतियों के बिच छठ पूजा के समान का वितरण किया गया है। पुजा के लिए साड़ी, नारियल,गुड़ तथा अन्य पुजा के समान दिया गया । सुनिता देवी ने कहा की छठ पूजा लिए प्रत्येक साल की भांति इस साल भी आस्था का महापर्व छठ पूजा के इस पावन पर्व को धुमधाम से पूजा किया जाता है। विगत 11 वर्ष से यहां पर छठ पूजा के लिए पूजन समान श्रद्धा भक्ति के साथ दिया जाता है। सभी छठव्रतियों ने पर्व करने वाले पुजन सामग्री लेकर अपने अपने घर आए । इस मौके पर समाजसेवी सुनिता देवी, मनोज मिश्रा,धन्नजय तिवारी, सफिक आलम, बैध पशवान
साधु यादव, निरज मिश्रा, रामानंद चौधरी, पप्पु तिवारी, आदि लोग मौके पर रहे।