सीधी जिले में एक बार फिर फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी गैंग सक्रिय एक और मामला सुर्खियो में।

0 238


सीधी/सिहावल (मध्य प्रदेश)
प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट

सीधी जिले में फर्जी रजिस्ट्री के कई मामले इस समय सुर्खियों में है इसी कड़ी में एक और रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है जिसमें कथित रूप से चन्द्रिका प्रसाद मिश्रा द्वारा अपने पुत्रों, भतीजे और पुत्रवधू को लपेटे में लेकर जबरजस्त फर्जीवाडा रजिस्ट्री घोटाला किया गया है। बताया जाता है कि रजिस्टेशन क्रमांक MP418412024A1822477 , दिनांक-10.07.2024 रजिस्ट्री 14.07 को एस.आर. नाम प्रकाश त्रिपाठी सीधी जिले में जब मामला गणेश प्रसाद दुबे और रसिक बिहारी मिश्रा थाना कोतवाली सीधी में अलग अलग आवेदन देकर थाना प्रभारी महोदय के यंहा न्याय पाने और दोषियों की उपर कड़ी से कडी कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है।

पूरा मामला सिटी कोतवाली सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम पडैनिया पवाई का बताया गया है जहां गणेश प्रसाद दुबे और रसिक बिहारी मिश्रा का कहना है कि चन्द्रिका प्रसाद मिश्रा नकली दस्तावेज तैयार करने के बहुत बडे आदी है, और फर्जी दस्तावेजों को माध्यम बनाकर लगातार पिछले 40 वर्षों से सर्वोच्य न्यायालय तक परेशान करते आये है, जिसका किये गये फैसलों में फर्जी होने का उल्लेख भी है, उसी तरह अभी हाल ही में अपने मार्ग दर्शन अनुसार अपने ही बडे भाई की पुत्री उषा तनय स्व० कल्ली राम मिश्रा पती बिहारी लाल पाण्डेय ग्राम-धवैया, रघुनाथगंज मउगंज रीवा का प्रतिरूपण कर अपनी ही पुत्रवधू उषा मिश्रा, पुत्र चन्द्रकान्त मिश्रा, पुत्र कमलेश मिश्रा, भतीजा विनोद मिश्रा को लपेटे में लेकर उषा चन्द्रकान्त मिश्रा का आधार कार्ड लगाकार धोखाधडी का काम किया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि सभी भूमियां आराजी कमांक-21, 23, 49/1, 58, 73, 76 और 61 अपने हिस्से की है, जमीन खरीदने वाले विनायक गौतम पिता ऋषिकेश गौतम ग्राम-मधुरी पवाई पोस्ट नौढिया, और दूसरे व्यक्ति अतुल कुमार शर्मा पिता राममिलन शर्मा ग्राम-कुर्रवाह, तहसील-गोपद बनास, जिला-सीधी म०प्र० को जमीन बेचकर धोखाधडी कर महिला उषा चन्द्रकान्त मिश्रा इस समय गांव से ही फरार बताए जा रहे है।

इसी प्रकार गवाहों की गैंग में काम करने वाले उनके साथी विवेक कुमार शर्मा पिता राममिलन शर्मा, ग्राम-कुर्रवाह, तहसील-गोपद बनास, अनुराग पाठक पिता नित्यानन्द पाठक ग्राम-पतुलखी बहरी, सेवा प्रदाता शुभम श्रीवास्तव ये सब लोक आपस में एक दूसरे के दूर के रिस्तेदार व जान पहचान के बताए जा रहे है, जिसकी सिटी कोतवाली सीधी में प्रभारी अधिकारी महोदय के द्वारा विवेचना करवाई जा रही है, जबकि इस फर्जीवाडे खबर की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय जी के यंहा तक पहुंच चुकी है. अब देखना यह है कि जांच उपरान्त पुलिस कितने लोगों के खिलाफ मामले में आरोपी बनाती है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment