बिहार में 40 हजार पदों पर होगी बंपर बहाली, दिवाली से पहले नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा

0 545

कुमार भास्कर
पटना: बिहार में दिवाली से पहले नीतीश सरकार एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी मिली है. तीसरे चरण के तहत माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 39 हजार 391 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इनमें 17,018 शिक्षकों की भर्ती माध्यमिक विद्यालयों में होगी जबकि 22,373 बहाली उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी. आरक्षण रोस्टर को मंजूरी मिलने के बाद इन पदों के लिए प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है. तीसरे चरण की शिक्षक बहाली की परीक्षा इस साल जुलाई महीने में हुई थी, लेकिन आरक्षण रोस्टर क्लीयरेंस अभी तक नहीं हो पाया था. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कई बार शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर मांग की गई थी. अब यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब सामान्य प्रशासन विभाग जल्द बिहार लोक सेवा आयोग को 39,391 पदों की नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजेगा.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment