Breaking News

नागौद पुलिस ने जिला बदर के आरोपी को किया गिरफ्तार

0 297


सतना-दिनांक 24 अक्टूबर को जिला बदर का बदमाश अर्पित सिंह परिहार निवासी बधाव थाना नागौद जिला सतना म प्र जो अपने घर के पीछे बैठा हुआ है जिसकी तस्दीक हेतु हमराही स्टाफ के रवाना होकर मुखबिर के द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दस्तयाब कर नाम पता पूंछा जो कि अपना नाम अर्पित सिंह परिहार पिता विनय बहादुर सिंह परिहार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बंधाव थाना नागौद जिला सतना म.प्र.का होना बताया जिसे हमराह में लेकर थाना आया जिसका रिकार्ड देखा गया जो कि बदमाश के विरुद्द थाना नागौद में कई अपराध पंजीबद्द होना पाया गया एवं न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जिला सतना म.प्र. के प्रकरण क्र./26/जिलाबदर /2024 एवं. पृ.क्र.16/चार0आर0/2024 सतना दिनांक 04.04.2024 से उक्त अनावेदक का जिला बदर का 01 वर्ष के लिये सतना जिला व उसकी राजस्व सीमा से लगे हुए जिले पन्ना,कटनी,उमरिया,शहडोल,सीधी एवं रीवा की राजस्व सीमाओं के बाहर से निष्कासित होने का आदेश पारित किया जाना पाया गया । इसके बावजूद भी आरोपी अर्पित सिंह परिहार पिता विनय बहादुर सिंह परिहार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बंधाव थाना नागौद जिला सतना म.प्र. के द्वारा जिला दण्डाधिकारी महोदय सतना के आदेश का उल्लंघन करते हुये अपने घर के पीछे ग्राम बधाव में होना पाये जाने एवं आरोपी का यह कृत्य धारा 14 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी के विरुद्द अपराध क्रमांक 646/24 धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम का कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

गिरफ्तार आरोपीः- अर्पित सिंह परिहार पिता विनय बहादुर सिंह परिहार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बंधाव थाना नागौद जिला सतना म.प्र.
उक्त कार्यवाही में उप निरी. रामसुरेश अहिरवार,सउनि. अजीत वर्मा,प्रआऱ संदीप पाण्डेय,मिथिलेश मिश्रा, निरंजन मेहरा एवं आर . स्नेह साहू शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment