युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस,आगे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी

0 417

रिपोर्ट सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी-जिला युवा कांग्रेस सीधी द्वारा महिलाओं और बच्चियों के साथ आये दिन हो रहे अत्याचार के विरोध में “बेटी बचाओ” अभियान के तहत एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बड़े भाई मृतेंद्र दर्शन सिंह यादव के ख़िलाफ़ हुए एफ आई आर के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर जिला युवा कांग्रेस सीधी द्वारा विशाल मसाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया था जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी मसालों को जब्त कर लिया गया,और हम सब को आगे जाने से रोका हम सब की आवाज को दबाने का कार्य पुलिस द्वारा किया गया जिसके पश्चात मध्यप्रदेश सरकार के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर प्रदेश की सरकार को बेटियों, महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म के ख़िलाफ़ कड़े क़ानून बनाने की अपील की गई।

जिला युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू ने कहा की मध्यप्रदेश में आये दिन महिलाओ और बेटियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में “बेटी बचाओ” अभियान के तहत एवं प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के खिलाफ एफ आई आर युवाओं की आवाज को दबाने का असफल प्रयास किया गया है इस तरह की प्रशासन की हरकत से पूरे प्रदेश के युवाओं में आक्रोश है अगर अध्यक्ष के खिलाफ हुई एफ आई आर वापस नही ली गई तो आने वाले समय में युवक कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। देवेन्द्र सिंह दादू ने कहां की जिस तरह से महिलाओं एवं बेटियों के साथ हो रहे अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा सक्रियता एवं तत्परता दिखाते हुए रोकने का प्रयास किया गया इसी तरह की सक्रियता यदि पुलिस दिखाएं तो महिला एवं बेटियों के खिलाफ लगातार हो रहे अपराधों को को नियंत्रित किया जा सकता है।आगे दादू ने कहा की जब युवक कांग्रेस शांति पूर्ण तरीके से मशाल जुलूस निकाल रहे थे तो क्यू जिला पुलिस प्रशासन ने तानाशाही पूर्ण रवैये से युवाओं के हाथो से मशाले छुड़ा कर जब्त कर ली! उन्होंने कहा कि मैं पुलिस प्रशासन को बताना चाहुगा की आपने शांति पूर्ण तरीके से मशाल जुलूस नही निकालने दिया लेकिन आने वाले समयमें युवक कांग्रेस एक बड़ा उग्र आंदोलन करके जिला प्रशासन को करारा जवाब देगी।

उपयुक्त कार्यक्रम में कुमुदिनी सिंह जी नगर पालिका पार्षद, सशी कला द्विवेदी जी,माधुरी सिंह ,तारा सिंह जी, रीना सिंह जी, रेखा सिंह जी ,प्रदीप सिंह दीपू प्रवक्ता,ॐ कार कार्चुली जी पार्षद,जय सिंह जी,पंकज सिंह चौहान जी, अश्विनी सिंह जी परिहार, ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री जी, साशी सिंह ,अरुण सिंह बघेल, सोनू सिंह,शारदेन्दु तिवारी जी, नीलेश पाण्डेय जी उपाध्यक्ष, राज बहादुर विश्वकर्मा महामंत्री, वसीम ख़ान, महामंत्री,शिवम् मिश्रा महामंत्री,रत्नीश सोनी जी नगर अध्यक्ष, रवि बघेल जी, संगम चौहान जी, भूपेन्द्र सिंह,नीरज सिंह चौहान जी, दिनकर सिंह जी,प्रसांत तिवारी,राज जनकपुर,राजेश यादव ज़िला सचिव, अर्जुन यादव ,राम प्रताप प्रजापति, शिवेंद्र कौशिक जी, आदर्श गुरु ,सूर्या साहू, अनुज साहू जी, राजपाल गुप्ता जी, लल्लू सोंधिया जी, राजपाल गुप्ता जी, ओम बघेल, सुनील सोंधिया, शिवेंद्र सिंह जी, उत्तम सिंह जी, दिनेश रावत जी, मुकेश विश्वकर्मा, हिमांशु गुप्ता, अंखुस सिंह,आदित्य ,रघू जी,नागेश्वर साकेत,ओंकार सिंह भास्कर साहू , बाबू लाल प्रजापति ,एवम् अन्य सैकड़ो युवा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।निवेदन- सादर प्रकाशनार्थ
देवेन्द्र सिंह दादू 🙏

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment