मोटरसाइकिल एवं बलकर की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत

0 628

रिपोर्ट- सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी
आज दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को सुबह लगभग 9:30 बजे सीधी सिंगरौली रोड में कुबरी के आगे नेबूहा में न्यू राजपूत ढावे के पास मोटरसाइकिल एवं बलकर की अचानक आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई ! यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि बाइक में सवार ग्राम गंजरी निवासी एक ही यादव परिवार के तीन लोगों में से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई! जबकि एक ने जिला चिकित्सालय सीधी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया! प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों ही बाइक सवार रिश्तेदारी में जा रहे थे!

जिला चिकित्सालय सीधी में उचित चिकित्सकीय उपचार न मिलने का परिजनों द्वारा चिकित्सकों पर आरोप लगाया गया है! जहां हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई! संबंधित मामले में पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment