मध्य विद्यालय वैरामसराय में हुआ स्वच्छता ही सेवा है

घोषी (जहानाबाद) मध्य विद्यालय वैरामसराय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विद्यालय परागण परिसर को साफ सफाई किया गया जहाँ विद्यालय के प्रधानाध्यापक़ भुपेन्द्र कुमार भुषण ने बताया कि संस्कार स्वच्छता का पहला संस्थान परिवार व बच्चों के माता पिता होतें हैं और विद्यालय और शिक्षक व समाज होतें हैं जहाँ अपने व्यक्तिगत स्वछता के साथ गाँव और गलियों को साफ कर संस्कार स्वच्छता का परिचय देते हैं वही बता दे नेहरू युवा केन्द्र जहानाबाद के द्वारा आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम को मध्य विद्यालय महवलीपुर, मध्य विद्यालय गोड़सर के साथ सामुदायिक स्थानों पर संस्कार स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ कुडे़ कचरे और गोबर के सही निपटान कर डस्टबीन के ईस्तेमाल करने की अपील आम जनता से की गई, ईस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुर्यमणी देवी शिक्षक राजीव कुमार, तुसारकान्त गौतम, संजय कुमार, प्रतीमा कुमारी, सुमन कुमारी, कबिता कुमारी, समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे