मो० शमसाद शाई एवं राजु सिंह बने जदयू पार्टी से विधानसभा प्रभारी
घोषी( जहानाबाद) बिहार प्रदेश जनता युनाइटेड ने बिहार के सभी जिलों के विधान सभा प्रभारियों के नाम की सूची जारी कर दी है वही मुख्यमंत्री के गृह जिले के इसलामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी ने मो० शमसाद शाई को विधानसभा प्रभारी बनाया है वही राजीव नयन उर्फ राजु सिंह को शेरघाटी विधानसभा का प्रभारी पार्टी ने बनाया है, यहाँ बता दे कि राजु सिंह पूर्व जिला पार्षद, जदयू के जिला अध्यक्ष व पूर्व में भी विधानसभा के प्रभारी के तौर पर संगठन को मजबुती प्रदान किया था , जवकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी रहे मो० शमसाद शाई को इसलामपुर विधानसभा के पार्टी ने प्रभारी बनाया है , वही बता दे कि मो० शाई अल्पसंख्यक आयोग व बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोड के माननीय सदस्य रह चुके हैं वही पार्टी संगठन के मजबूतीकरण हेतु दोनों नेताओं ने बेहतर काम किया था, वही शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर विधानसभा के प्रभारी बनाया है, ईनको प्रभारी बनाए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वही प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत दोनों नेताओं जैसे राजु सिंह व मो० शमसाद शाई को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है, बधाई देने वालों में महादलित प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष जुगेश दास, जदयू के वरिष्ठ नेता बिरेंद्र कुशवाहा, नविशेर आलम, मुकेश कुमार, सुंदर सम्राट, समेत कई लोग मुख्य रूप से शामिल हैं
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार