शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए डाॅ मुन्ना लाल देवदास

0 5,278

पुरखा के सुरता जनकल्याण समिति भिलाई के तत्वावधान में लोककला महोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत कोपरा, जिला गरियाबंद के राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, साहित्यकार , गीतकार एवं समाजसेवी डाॅ मुन्ना लाल देवदास को शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
डाॅ देवदास के छत्तीसगढ़ की लोककला संस्कृति, महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा पर अनेक गीत और साहित्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित और प्रकाशित हो चुके हैं। जनजागरण के लिए उनकी निरंतर साधना हेतु यह सम्मान दिया गया है।
इस लोककला महोत्सव के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल, अध्यक्षता अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाडा़ और विशेष अतिथि थे दुर्ग विधायक ललित चन्द्राकर । कार्यक्रम के संयोजक थे पद्मश्री डाॅ आर एस बारले एवं पुरखा के सुरता जनकल्याण समिति भिलाई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment