कलेक्टर विकास मिश्रा ने 10 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की
प्राईड इंडिया न्यूज़ से सतीश कुमार यादव की रिपोर्ट
डिंडौरी : 31 जुलाई 2024
आज कोसमडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय महिला मजदूर अनुसुईया बाई पति गंगाराम की ईलाज की दौरान मृत्यु हो गई है।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने रेडक्रॉस सोसायटी के तहत तात्कालिक सहायता राशि के रूप में मृतक महिला मजदूर अनुसुईया बाई पति गंगाराम के निकटतम बारिसान को 10 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की।