एसएसपी कौशल किशोर द्वारा वांरटीयों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया

0 493

जमशेदपुर : एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को पुलिस ऑफिस सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग की. क्राइम मीटिंग पर अपराध के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और सभी लंबित मामलों को समय पर निबटाने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया. मीटिंग में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सभी डीएसपी, इंसपेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद थे.

लंबित कांडों का निष्पादन समय पर करें

क्राइम मीटिंग में एसएसपी किशोर कौशल की ओर से जिले के थानों के लंबित मामले का निष्पादन समय पर ही करने को कहा गया. इसमें वारंटी और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में विलंब नहीं करने के लिए कहा गया. क्राइम मीटिंग में पास्पोर्ट सत्यापन की भी एसएसपी ने जानकारी ली. और CCTNS/ ITSSO/ IRAD आदि विषयों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment