निर्माण के तीन माह,बाद दो भागों में बट गई,सात लाख की पुलिया

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर के पोशाक ग्राम तितराही के बैगान टोला अन उपयोगी पुलिया का निर्माण,किस कदर भ्रष्टाचार मचा हुआ है इसकी बनागनि देखना है तो मुख्यालय की नजदीकी ग्राम पंचायत कंचनपुर मैं वर्ष 23 24 मैं सरपंच सचिव के द्वारा करवाए गए घटिया निर्माण कार्यों को देख सकते हैं। यहां सरपंच सचिव ने निजी आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से पुलिया के निर्माण में जमकर कोताही बरती है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से जमकर समझौता किया गया है ग्राम पंचायत ने तितराही के बैगान टोला मैं लगभग 3 महीने पूर्व मनरेगा मद से सात लाख की लागत से पुलिया का निर्माण करया था स्थानीय ग्रामीणों की माने तो निर्माण के चंद दिनों के बाद से ही पुलिया में दरारे आना शुरू हो गई थी अभी हाल में ही हल्की- बारिश होने से पुलिया जगह-जगह से फटना शुरू हो गई है बनाई गई पुलिया पाइप में लंबी चौड़ी दरार आ गई है
पुलिया के ऊपर डाला गया फर्श घटिया निर्माण के चलते दो भागों में विभाजित हो गया है। ग्रामीण बताते हैं कि पुलिया के निर्माण के समय आधार कमजोर होने की वजह से पुलिया जमीन में धसने लगी है। पुलिया की मजबूती के पता इस बात से लगाया जा सकता है की निर्माण के बाद से इस मार्ग पर पुलिया के ऊपर से कोई भारी- भरकम आवाजाही भी नहीं हुई। जबकि दिन भर में यहां से गिने-चुने लोग या पालतू मवेशी गुजरते हैं बावजूद इसके पुलिया का दो हिस्सों में बट जाना घटिया निर्माण की पोल खोल रहा है। वही,पुलिया के दीवाल में दरार आ गई है मामले को लेकर जनपद सी आई ओ सीपी साकेत ने कहा जांच करा,कर पुलिया निर्माण के लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।