ग्राम पंचायत पंच सरपंचों का प्रदर्शन सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे 52 जिलों के पंच सरपंच।

मनोज कुमार यादव प्राईड इंडिया न्यूज़ शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर
राष्ट्रीय सरपंच संघ मध्य प्रदेश के आवाहन पर कल दिनांक 23.7.2024 को मध्य प्रदेश के समस्त प्राथमिक इकाई की मुखिया समस्त ग्राम पंचायत के सरपंचों के द्वारा मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के निवास का घेराव किया गया जिसमें मध्य प्रदेश के समस्त सरपंचों ने शासन प्रशासन की जनकल्याणकारी नीतियों के विरोध में संपादित पत्र के आधार पर विरोध प्रदर्शन किया ग्राम स्वराज को बचाने के लिए 19 सूत्री मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के समस्त समस्त 23006 पंचायत के सरपंचों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया वह एक जुलाई को संपादित पत्र को निरस्त कर इन 19 सूत्री मांगों को स्वीकार करने की अपील की गई मुख्यमंत्री से आश्वासन प्राप्त हुआ की 15 दिवस के अंदर इन 19 सूत्री मांगों को प्रदेश भर में समस्त ग्राम पंचायत को गति देने के लिए इन वचनों को पूरा किया जाएगा कार्यक्रम में उपस्थित जिला डिंडोरी विकासखंड डिंडोरी के सरपंच वैभव कृष्ण परस्ते ग्राम पंचायत कूड़ा सरपंच
प्रियंका टेकाम सरपंच ग्राम पंचायत छिवली
कौशल नेताम सरपंच ग्राम पंचायत पाकरबघर्रा
राम सिंह पंद्रम सरपंच ग्राम पंचायत सरई श्यामवती आर्मी सरपंच ग्राम पंचायत बरगाई सरस्वती मरावी सरपंच ग्राम पंचायत केलवारा आंदोलन में उपस्थित रहे।
वही सरपंचों का कहना है कि प्रशासन को मालूम था कि पंच सरपंच आज यहां आने वाले हैं इसके बाद भी यहां पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई थी।