नगर के वार्ड क्रमांक 3 से बच्चा चुरा कर भागी युवती रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई

0 405

नगर में पूर्व में भी हो चुके नगर से बच्चे गायब
बच्चा चोरी मामला
गंजबासौदा
आज दोपहर को वार्ड क्रमांक 3 नानाजी वाली गली में एक बच्चा चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया गया, वार्ड क्रमांक 3 से बच्चे को उठाकर ले जाने वाली लड़की सी सी टी वी में कैद हुई थी जिसे रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया और आर पी एफ थाने से गंजबासौदा सिटी थाना ले जाया गया चाइल्ड फाऊंडेशन की दीपा शर्मा ने बताया पूछताछ के दौरान जिस लड़की ने बच्चों को चोरी किया था वह भोपाल ले जाकर ₹20000 में बेचने ले जा रही थी बड़ा सवाल खड़ा होता है कि बच्चों को बेचने लेकर कहां जा रही थी क्या पुलिस की पूछताछ में जल्दी बड़ा खुलासा होगा क्या नगर में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है
आरोपी युवती
बच्चा सहित पकड़ लिया गया छानबीन जारी है उल्लेखनीय है की मध्यप्रदेश में बच्चे चोरी की घटनाऐं बड़ी है। नगर और नगर के आस-पास के क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है,आज घटित हुई घटना नयी नहीं है क्योंकि पूर्व में भी बच्चा चुरा ने की घटनाऐं घटित हो चुकी है। जिन का आज तक पता नहीं है कि नगर से चोरी हुऐ बच्चे कहां है। आज जो बच्चा वार्ड क्रमांक 3 से चोरी हुआ उक्त बच्चे का नाम गर्व शर्मा पिता का नाम मुकेश शर्मा है।

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment