लौर थाना पुलिस द्वारा चलाया गया “आपका थाना आपके गांव” अभियान..

0 358


प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
शिवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
मऊगंज : लौर समाचार
पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन डॉ. एस. एस. सिकरवार के निर्देशानुसार मऊगंज पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “आपका थाना आपके गांव” के तहत क्षेत्र पटपरा में हल्का पटवारी सरपंच जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जमीनी संबंधी समस्या सुनी गई एवं उनका निराकरण किया गया,
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार जैन द्वारा देखा गया है की वर्तमान समय में जिले में जमीन संबंधी शिकायतें अत्यधिक प्राप्त हो रही हैं, जिससे आपसी विवाद में लड़ाई एवं झगड़ा तथा कोई बड़ी जनहानि ना हो जाए इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक मऊगंज द्वारा विशेष अभियान चलाकर लौर थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर द्वारा हल्का पटवारी की उपस्थिति में लोगों के जमीन संबंधी समस्याओं का गांव में ही समाधान किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment