विधायक ओमप्रकाश धुर्वे एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा ग्रामीणों के द्वारा किया गया पौधा रोपण कार्य

0 566

आपको बता दे की अमरपुर में आज विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का आगमन हुआ। जिसमें जल गंगा संवर्धन अभियान तथा रैली कलश यात्रा निकली गई। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे कार्यक्रम में शामिल होते हुए अमरपुर नदी में नदी के किनारे किनारे वृक्षारोपण तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्य बाजार चौंक तक किया गया।

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के द्वारा ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया गया है कि ग्रामीण जनता को जो भी समस्याएं होती है उनका निराकरण के लिए जल्द से जल्द कार्य किया जाएगा।

वही ओमप्रकाश धुर्वे के द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया है कि अमरपुर बाजार चौक में दुकान पान ठेला जो अवैध कब्जा किया गया है उन सभी को जल्द से जल्द हटाया जाएगा मौके पर तहसीलदार एवं पटवारी उपस्थित रहे।

वही प्रशासनिक अमला को फटकार लगाते हुए बोला गया है कि दो दिवस के अंदर निर्देश निकलते हुए कार्य जल्द से जल्द किया जाए।

अब देखना यह है कि विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की इस आश्वासन के बाद प्रशासनिक अमला किस प्रकार कार्रवाई करती है की खानापूर्ति करती है।

वही कार्यक्रम में भाजपा के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे आकाश नामदेव माखनलाल साहू राजेश कछवाहा तथा अमरपुर जनपद सीईओ अमरपुर तहसीलदार तहसीलदार पीएचई विभाग के तथा इंजीनियर एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment