महिलाओं के हक अधिकार के लिये किया जा रहा है कार्य

0 377

नारी अधिकार केन्द्र एक अनुकरणीय पहल

 

विकासखण्ड सिहावल अन्तर्गत ग्राम पंचायत सेमरी में स्थित आजीविका भवन में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उजाला संकुल स्तरीय संगठन अन्तर्गत नारी अधिकार केन्द्र संचालित है। केंद्र का संचालन जन प्रयास समूह की बिन्दू पटेल सीआरपी बताती है कि म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उजाला संकुल स्तरीय संगठन में 426 स्वयं सहायता समूह व 38 ग्राम संगठनों के माध्यम से 6566 परिवार की गरीब महिलाओं को जोड़ा गया है, उन सभी समूह सदस्यों को समाज में समानता का अधिकार हो, पुरूषों के बराबर सम्पति में बराबर का हिस्सा हो, महिला हिंसा के प्रति जागरूक करना साथ ही बेरोजगार युवक-युवतियों को स्व रोजगार का लाभ दिलाना, सरकारी योजना का लाभ पात्रता के आधार पर सभी को दिलवाना एवं समाज के वंचित दीदियों तक पहुंच बनाना ऐसे उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुये नारी अधिकार केन्द्र (एन.ए.के.) का संचालन किया जा रहा है। इसमें बिन्दू पटेल के साथ ही आशा केवट सक्रिय रूप से कार्यरत है जो प्रशिक्षण शहडोल एवं भोपाल से प्राप्त कर चुकी है। अभी तक केन्द्र में आयुष्मान कोर्ड-103, राशन कार्ड 13, जाॅवकार्ड 48, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा 36, जीवन ज्योति बीमा 30, पीएम आवास 36, समग्र के.वाय.सी 150, का लाभ समूह सदस्यों को केन्द्र के माध्यम से दिलाया गया है।

 

श्रीमती बिन्दू पटेल द्वारा बताया गया कि मिशन के हरीराम त्रिपाठी वाईपी एसआईएसडी, देवेश मिश्रा जिला प्रबंधक स्किल, राजेश सिंह वाईपी एनआरईटीपी सिहावल का विशेष सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment