आश्वासन मिलता गया प्यास बुझती गई पानी के लिए पल-पल भयानक मंजर से जूझती जिंदगी,कांप उठती है रूह लेकिन बंद है आंखें

0 5,557

शाहिद खान की रिपोर्ट सीधी

सीधी/दुर्गम पहाड़ियों पर वसा बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र बहरी का छीरहवा टोला आज भी मानो गुलामी की दास्ता की जंजीरों को झेल रहा है! यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए टक टकी लगाए रहते हैं! हमारे प्राइड इंडिया न्यूज़ संवाददाता द्वारा इस गांव का भ्रमण कर यहां के हालात के बारे में जब जाना गया तो ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग आज भी बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है! हमें नहीं पता विकास क्या होता है !हम तो नाले में एक कुंडा बनाकर उसी दूषित पानी से अपनी प्यास की आग बराबर बुझाते आ रहे हैं! इस मोहल्ले की आबादी लगभग 200 के आसपास है!

रूह कांप उठाती है, कुंडा गहरी खाई में है, और यह कुंडा आबादी वाले क्षेत्र से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर है!रास्ता दुर्गम एवं अडविहड है!ऐसे में अगर अचानक पैर फिसला तो पानी भरे बर्तन सहित व्यक्ति के सैकड़ो फीट गहरी खाई में गिर जाने की पूरी संभावना बनी रहती है! ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ऐसी घटनाएं घटित हो भी चुकी हैं!

सबसे बड़ी गौर करने वाली बात तो यह है कि इसके बाजू में ही एक अमृत सरोवर बना हुआ है, लेकिन यह अमृत सरोवर स्वयं प्यासा पड़ा हुआ अपने जीवन की अंतिम सांसें ले रहा है! मतलब साफ है कि यह अमृत सरोवर पूर्णतः गुणवत्ता विहीन है! और नीचे से लेकर ऊपर तक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीयों द्वारा अमृत सरोवर निर्माण में जमकर धांधली करते हुए पहले ही सारा पानी डकार लिया गया है! इस संबंध में सीधी कलेक्टर द्वारा कहा गया है कि जांच कर निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी! यहाँ के लोगों द्वारा बदहाली की बात विभिन्न नेताओं से कई बार की जा चुकी है लेकिन आज तक आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला! चुनाव पश्चात नेताओं के दर्शन भी दुर्लभ हो जाते हैं! प्रस्तुत है सीधी से शाहिद खान की यह पूरी रिपोर्ट!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment