मंगलवार को सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

0 2,964

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान6264877120

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च

लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार 27 मार्च दोपहर 3 बजे तक है। मंगलवार 26 मार्च को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी में 07 उम्मीदवार ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। अभी तक कुल 10 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

मंगलवार को पूजनराम साकेत ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में, नारायण दास शाह पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) के प्रत्याशी के रूप में, सुनील तिवारी, ज्ञानी जायसवाल, लक्ष्मण बैश एवं राकेश पटेल ने निर्दलीय के रूप में अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इसके साथ ही कमलेश्वर सिंह पटेल ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में पुनः अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन भर चुके प्रत्याशी शनिवार 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment