विश्वविद्यालयों एवं सीएचएस में प्रवेश प्रारंभ एक अच्छा अवसर :इन्द्रलाल

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं स्टूडेंट्स एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक शोध छात्र इंद्रलाल पटेल एवं टीम ने जिले के छात्रों से केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं अन्य विश्वविद्यालय में कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी के द्वारा लखनऊ,बीएचयू ,डीयू,एयू एवं अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए आवेदन करने की अपील की है।26 मार्च फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है और पेपर 15 मई से 31मई के बीच होगा। एक साथ कई विश्वविद्यालयों एवं विषयों को चयनित किया जा सकता है।फॉर्म भरने की आयु सीमा बाधित नहीं है।आवेदन और पेपर दोनों ऑनलाइन होगा।वहीं काशी हिंदू विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठित स्कूल सेंट्रल हिंदू स्कूल सीएचएस एवं अन्य का भी फॉर्म भरा जा रहा है,इसकी अंतिम तिथि 20 मार्च है और पेपर 29 अप्रैल से 3मई के बीच होगा।श्री पटेल ने कहा कि छात्रों को जहां भी जानकारी सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी,हमारी टीम मदद के लिए तत्पर है।