पार्किग को लेकर हुए विवाद में धारदार चाकू से हमला कर मृत्यु कारित करने पर आरोपीगण सोनू उर्फ शहजाद व मोनू उर्फ आजाद को हुआ आजीवन सश्रम कारावास व जुर्माना

0 571

माननीय न्यायालय श्री रविन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर के द्वारा थाना गोहलपुर के अपराध क्रं. 908/2021 व न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 132/2022 में आरोपी सोनू उर्फ शहजाद खान को अंतर्गत धारा 302 भादवि में आजीवन सश्रम कारावास व 2000 रू अर्थदण्ड, आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25(1-बी)बी में 01 वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रू अर्थदण्ड एवं आरोपी मोनू उर्फ आजाद खान को धारा 302 भादवि में आजीवन सश्रम कारावास व 2000 रू अर्थदण्ड से दंडित किया।

घटना संक्षेप में इस प्रकार है कि दिनांक 17.10.2021 को शाम करीब 03ः15 बजे शेरू मुसलमान उर्फ शेरखान जो कि छोटा हाथी से खण्डेलवाल फर्नीचर से माल ढोने का काम करता था खंडेलवाल फर्नीचर के सामने खडा हुआ था तभी सोनू मुसलमान और मोनू मुसलमान वहां पर आये एवं शेरू मुसलमान से पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर विवाद करने लगे एवं आरोपी मोनू उर्फ आजाद ने शेरू उर्फ शेरखान को पकड लिया था एवं आरोपी सोनू उर्फ शहजाद ने शेरू को चाकू से छाती में बांये तरफ मार दिया, जिससे उसकी छाती से खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर गया। सोनू और मोनू अपना लोडिंग सफेद ऑटो लेकर भाग गये, कुछ देर बाद शेरू के पहचान के लोग शेरू को ऑटो में डालकर अस्पताल ले गये, जहां शेरू की मृत्यु हो गयी। उक्त के आधार पर थाना गोहलपुर के अपराध क्रं. 908/2021 अंतर्गत धारा 302/34 भादवि, आयुध अधिनियम की धारा 25(1-बी)बी सहपठित धारा 4 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसकी विवेचना निरीक्षक श्री रविकांत अवस्थी द्वारा की गई। संपूर्ण विवेचना उपरांत अधिरोपित अपराध प्रमाणित पाये जाने पर अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उप-संचालक(अभियोजन) श्री विजय कुमार उईके व जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री अजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में विशेष लोक अभियोजक श्रीमती स्मिता ठाकुर द्वारा उक्त मामले में सशक्त पैरवी की गई।
श्रीमती स्मिता ठाकुर विशेष लोक अभियोजक के तर्को से सहमत होते हुये माननीय न्यायालय श्री रविन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर के द्वारा थाना गोहलपुर के अपराध क्रं. 908/2021 व न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 132/2022 में आरोपी सोनू उर्फ शहजाद खान को अंतर्गत धारा 302 भादवि में आजीवन सश्रम कारावास व 2000 रू अर्थदण्ड, आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25(1-बी)बी में 01 वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रू अर्थदण्ड एवं आरोपी मोनू उर्फ आजाद खान को धारा 302 भादवि में आजीवन सश्रम कारावास व 2000 रू अर्थदण्ड से दंडित किया।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment